KBC की हॉट सीट पर पहुंची देहरादून की वैष्णवी, विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

देहरादून

देहरादून की वैष्णवी कुमारी लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर पहुंची। जहां पर उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सवालों के जवाब दिए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बी.ए मास कम्युनिकेशन 2019 बैच की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने के लिए कई लोग प्रयास करते हैं। जिसके बाद ही इस शो का हिस्सा बन पाते हैं। इसी कड़ी में देहरादून की वैष्णवी कुमारी का प्रयास सफल हुआ और केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पहुंचकर वैष्णवी कुमारी ने ना केवल उत्तराखण्ड बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा होने के नाते विश्वविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

छात्रा की उपलब्धि पर गर्व

विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने कहा कि उन्हें छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है।