बारिश का कहर: यहाँ भारी बारिश के कारण मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबने से महिला की मौत

उत्तरकाशी

Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में भारी बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त होने से मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।

चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में भारी बारिश के कारण देर रात करीब डेढ़ बजे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गुरुवार सुबह मामले का पता चलने पर ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मृतक महिला का नाम भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल बताया जा रहा है। मकान एक मंजिला का था। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। शव को मलबे से निकाला जा रहा है। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई थी।