आफत की बारिश: कुमाल्डा में छह घर रात में कराए गए खाली

नई टिहरी। 

Uttarakhand

धनोल्टी तहसील क्षेत्र में बीती रात को बारिश ने एक बार फिर से तबाही मचाई है। रविवार देर रात भारी बारिश के कारण चौकी कुमाल्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतापुर में दो खाली पड़े घरों में पानी घुस गया। वहीं, बारिश के कारण जूनियर हाईस्कूल में रुके लोगों को अन्य घरों पर शिफ्ट करवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से 6 घरों को देर रात खाली कराया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

ग्राम सीतापुर में 8 माह की गर्भवती महिला मोनिका पत्नी दिनेश सिंह के पेट मे दर्द होने पर एसडीआरएफ व चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा जंगल गदेरा पर रोप लगाकर गर्भवती महिला को उसके पति दिनेश और जेठानी बीना सहित रेस्क्यू कर लाल पुल तक पहुंचाया गया। परिजनों के प्राइवेट वाहन के माध्यम से देहरादून हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा सीतापुर में फंसे अन्य तीन व्यक्तियों को भी रेस्क्यू कर जंगल गदेरा पार करवाया गया। चिठ्ठी नदी पर बना अस्थाई पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है।