नरेंद्रनगर: राज्यपाल ने मजदूरों का हौसला बढ़ाया, खिलखिला उठे चेहरे

नई टिहरी।

Uttarakhand

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) आज सोमवार को नरेन्द्रनगर के भ्रमण पर पहुंचे। राज्यपाल ने कार्यक्रम समापन होने के बाद नरेंद्रनगर के निकट क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन से उतरकर एनएच 94 को दुरूस्त करने में लगे कार्मिकों व मजदूरों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल को अपने बीच देखकर मजदूरों के चेहरे खिलखिला उठे। कुछ देर बाद राज्यपाल वहां से रवाना हुए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बताते चलें कि विगत रात्रि भारी बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया था, जिसे जिला प्रशासन ने तत्काल सुचारू करवा दिया। इस पर राज्यपाल ने टिहरी जिला प्रशासन और मोटर मार्ग को खोलने में लगे सभी कार्मिकों व मजदूरों की प्रशंसा की। इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी डा. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नवनीत भुल्लर भी मौजूद रहे।