द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: आज सुबह मिले 5 शव, 22 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी लापता

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी। 

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोही दल के सदस्यों के बचाव के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज सुबह 5 शव बरामद कर दिए हैं। अभी तक 9 शव बरामद हो चुके हैं। 22 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी लापता हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंची है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

सरकारी सूत्रों ने बताया कि आज देहरादून हेलीपैड से ALH के माध्यम से गुलमर्ग जम्बू कश्मीर माउंटेनर (हवास) के 14 सदस्य टीम सुबह पर मातली हेलीपैड पहुंचे तथा 08:05 पर ALH के माध्यम से मातली हेलीपैड से 05 सदस्य टीम को घटना स्थल के लिए रवानगी हुए हैं। बताया गया है कि 04.10.2022 को 04 शव तथा आज 06.10.2022 को 05 शव उक्त रेस्कयू टीमों द्वारा बरामद किया गया है। अब तक 9 शव बरामद हुये हैं। शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड में लाये जाने की कार्यवाही की जा रही हैं।