द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: गुलमर्ग से बर्फीले तूफान में जान बचाने वाले जांबाजों की टीम पहुंची मोर्चे पर

उत्तरकाशी

Uttarakhand

उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए अब हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग (एचएडब्ल्यूएस) के जांबाज मोर्चे पर उतरेंगे। जम्मू कश्मीर से 14 सदस्यीय दल आज बृहस्पतिवार सुबह ये जांबाज देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा जाएगा। इनके लिए वायु सेना के हेलीकाप्टर का इंतजाम किया गया।

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए बुधवार पूरे दिन अभियान चला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज गुरुवार को खोज अभियान शुरू कर दि‍या है।

Uttarakhand Uttarakhand

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंची है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है। प्रशासन के अनुसार अब तक चार ही शव मिले हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि आज देहरादून हेलीपैड से ALH के माध्यम से गुलमर्ग जम्बू कश्मीर माउंटेनर (हवास) के 14 सदस्य टीम समय 08:02 am पर मातली हेलीपैड पहुंचे तथा 08:05 पर ALH के माध्यम से मातली हेलीपैड से 05 सदस्य टीम को घटना स्थल के लिए रवानगी हुए हैं।