द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: आज 10 शव लाए गए मातली, 2 लापता की तलाश जारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में खोज अभियान जारी है। उत्तरकाशी में मौसम खुलते ही प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के शव को निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से 10 शव को हवाई सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया गया।

बताया गया है कि आज रविवार को प्रातः 10:17 बजे पर डोकरानी बैसकैम्प से ALH हेली के माध्यम से मातली हेलीपैड में 10 डेडबॉडी लाया गया हैं। मातली में आईटीबीपी के अस्पताल परिसर में ही इन शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस समय शवों की शिनाख्त हो रही है।

Uttarakhand Uttarakhand

27 पर्वतारोहियों के शव बरामद

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अब तक 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके हैं। पांच घायलों का उत्तरकाशी में उपचार चल रहा है। सात शवों को शनिवार को द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। वहीं द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में हिमपात होने से अभियान दल की चुनौती बढ़ गई है।