दुखद: द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन में चंबा के सतीश रावत की मौत, गम में परिवार

नई टिहरी। 

Uttarakhand

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन हादसे में टिहरी जिले के चंबा के  पर्वतारोही सतीश की मौत भी हुई है। उनकी मौत से पूरा क्षेत्र और परिवार गम में डूब गया है। जैसे ही अभी सतीश की मौत की सूचना मिली तो सभी इस खबर को सुनकर गमगीन हो गए।

Uttarakhand Uttarakhand

27 पर्वतारोहियों के शव बरामद

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

द्रौपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में खोज अभियान जारी है। उत्तरकाशी में मौसम खुलते ही प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के शव को निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से 10 शव को हवाई सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। अब तक 27 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके हैं। सात शवों को शनिवार को द्रौपदी का डांडा बेस कैंप से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। वहीं द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में हिमपात होने से अभियान दल की चुनौती बढ़ गई है।