चंबा में यात्रियों से भरी बस चालक की तबियत बिगड़ी, बड़ा हादसा टला

नई टिहरी।

Uttarakhand

चंबा-उत्तरकाशी राजमार्ग पर सोमवार दोपहर बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। यात्रियों से भरी बस के चालक की पुरानी टिहरी रोड़ पर अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर चालक ने हाईवे के किनारे बस खड़ी कर दी। जिस पर स्थानीय लोगों ने चालक को अस्पताल भिजवाया।

चंबा से उत्तरकाशी की ओर सवारियां लेकर जा रही बस चालक की पुरानी टिहरी रोड पर तबियत बिगड़ गई। जिस पर चालक ने बस को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। बस से बाहर उतरते ही चालक चक्कर आने के कारण लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया। यह देखकर आस-पास से व्यापारी दौड़े हुए आए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

जिस पर व्यापारी बब्बू रमोला, राजीव रावत, गिरीश डोभाल ने चालक को आकस्मिक चिकित्सा सेवा 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल से भिजवाया। गनीमत यह रही कि सवारियों से भरी बस के चालक ने समय पर सूझबूझ का परिचय दिखाया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में बस को दूसरा चालक उत्तरकाशी ले गया।