टिहरी: कच्ची और पक्की शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, मारुति कार 800 सीज, मुकदमा दर्ज

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी टिहरी जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कच्ची और पक्की शराब की तस्करी के आरोप में घनसाली और कैंपटी थाना पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि ढुंग बाजार में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तलाशी अभियान के दौरान कार संख्या यूके 07 वाई-2374 से आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से प्रतापनगर माजफ गांव निवासी जसपाल सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब के कारोबार में प्रयुक्त मारुति कार 800 को सीज कर लिया गया है। इधर, कैंपटी थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम खास कुदाऊ निवासी गुरूदयाल सिंह पंवार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।