पूर्वोत्तर में भूकंप : असम में 6.4 तीव्रता का भूकंप, पीएम मोदी ने सीएम से की बात, केंद्रीय गृह मंत्री बोले हालात पर नजर

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

असम

असम में आज सुबह भूकंप का एक तेज झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। बुधवार सुबह सात बजकर 51 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का प्रभाव असम समेत उत्तर बंगाल में भी महसूस किया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप को लेकर कहा कि, “मैंने राज्य को केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं असम के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, भूकंप के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थिति का आंकलन करने के लिए मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। शाह ने कहा, “केंद्र सरकार असम की हमारी बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।