बड़ी खबर:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटाया गया, लगाया अन्य दलों के साथ मिलनसार होने का आरोप

देहरादून

चुनावी राज्य उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि कई चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा व अन्य पार्टियों के साथ मिलनसार रहे हैं। इस आशय से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी किया है।