प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल 3 मार्च को

 

Uttarakhand

रिपोर्टर शेरू नेगी (किन्नौर)

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश

किनौर: न्यू पैंशन कर्मचारी संघ ने हिमाचल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला किन्नौर से न्यू पैंशन कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए रवाना हो गए है। जोकि 3 मार्च को शिमला में अशंन पर बैठेगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनके आन्दोलन के बाद भी प्रदेश सरकार के सिर पर जंू नही रेगी तो आगे आन्दोलन को और तेज कर दिया जाएगा।

पिछले काफी समय से न्यू पैंशन कर्मचारी संघ प्रदेश में पुरानी पैंशन व्यवस्था को बहाली का मांग कर रहा था। जिसकी प्रदेश सरकार लगातार अनदेखी किए जा रही थी। जिससे संघ के सदस्यों में आक्रोश की लहर थी।

Uttarakhand Uttarakhand

संघ ने र्क बार इस मांग को सरकार से स्वीकर करने का आग्रह किया। किन्तु संघ की इस मांग पर सरकार ने कोई गौर करने पर अब तक विचार नही किया। जिससे संघ ने आक्रोशित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय अनशन का फैसला लिया।

जिसके बाद जिला किन्नौर से सैकड़ों की संख्या में लोग संघ के बैनर तले शिमला के लिए रवाना हो गए है। जोकि 3 मार्च को शिमला के चैड़ा मैदान में प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन करेंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस बाबत संघ के उपाध्यक्ष सीता राम नेगी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर अनशन के बाद भी विचार नही करती तो वे अपने आन्दोलन को और तेज करने पर बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।