कोविड अपडेट :देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में वर्तमान में 3,71,363 सक्रिय मामले हैं।

सक्रिय मामले कुल वर्तमान में 1.05 प्रतिशत हैं।

स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.57 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 30,836 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,43,71,845 मरीज स्वस्थ हुए।

बीते चौबीस घंटे के दौरान 1,17,100 नए मामले सामने आए।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 7.74 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 4.54 प्रतिशत है।

अभी तक कुल 68.68 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।

राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

क्रम संख्या राज्य ओमिक्रोन मामलों की संख्या अस्पताल से छुट्टी/स्वस्थ हुए/स्थानांतरित मामले
1 महाराष्ट्र 876 381
2 दिल्ली 465 57
3 कर्नाटक 333 26
4 राजस्थान 291 159
5 केरल 284 93
6 गुजरात 204 151
7 तमिल नाडु 121 121
8. हरियाणा 114 83
9. तेलंगाना 107 43
10. ओडिशा 60 5
11. उत्तर प्रदेश 31 6
12. आंध्र प्रदेश 28 6
13. पश्चिम बंगाल 27 10
14. गोवा 19 19
15. असम 9 9
16. मध्य प्रदेश 9 9
17. उत्तराखंड 8 5
18. मेघालय 4 3
19. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3 0
20. चंडीगढ़ 3 3
21. जम्मू-कश्मीर 3 3
22. पुद्दुचेरी 2 2
23. पंजाब 2 2
24. छत्तीसगढ़ 1 0
25. हिमाचल प्रदेश 1 1
26. लद्दाख 1 1
27. मणिपुर 1 1
कुल 3,007 1,199