कीव में गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र आज लौटेगा भारत

नई दिल्ली

यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले युद्ध के दौरान गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह आज सोमवार को भारत लौट रहा है।

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है ‘हरजोत सिंह वह भारतीय हैं, जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में पासपोर्ट भी गुम हो गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत सोमवार को भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ उनका शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।’