उद्योगपति मुकेश अंबानी आज केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

देहरादून

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज बद्रीनाथ एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों धामों में उनकी ओर से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम के बाद वह केदारनाथ धाम रवाना होंगे। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ इन धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

बता दें कि, मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड आते हैं। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वे यहां दान जरूर करते हैं।