खराब मौसम के कारण उद्योगपति मुकेश अंबानी का बदरीनाथ-केदारनाथ दौरा रद्द

देहरादून

Uttarakhand

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज मंगलवार को बद्रीनाथ एवं  केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए देहरादून पहुंचे। दोनों धामों में उनकी ओर से विशेष पूजा अर्चना की जानी थी। लेकिन खराब मौसम के कारण मुकेश अंबानी का आज का बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम रद हो गया है।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। लेकिन बदरीनाथ केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के चलते उनका विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाया। जिस कारण पहले वह एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में मौसम साफ होने का इंतजार किया। लेकिन मौसम साफ न होने के चलते वह एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए।

Uttarakhand Uttarakhand

मुकेश अंबानी को बदरीनाथ धाम के बाद केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाना था। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ इन धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बता दें कि, मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड आते हैं। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वे यहां दान जरूर करते हैं।