देरी से आने से बेहतर है कुछ समय पहले आएं – विलियम शेक्सपियर

हिमशिखर खबर ब्यूरो।

Uttarakhand

विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी के महान कवि, नाटककार तथा अभिनेता भी थे। इनके नाटकों का दुनियाभर की लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

1. मूर्ख हमेशा अपने आप को बुद्धिमान समझते हैं, लेकिन बुद्धिमान लोग स्वयं को हमेशा मूर्ख ही समझते हैं।

2. प्रेम सबसे करें, विश्वास कुछ पर करें और किसी को भी नुकसान न पहुंचाएं।

3. हम जानते हैं कि हम क्या हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि हम क्या बन सकते हैं।

4. अगर तुम प्रेम करते हो और तुम्हें कष्ट मिलता है, तो और भी ज्यादा प्रेम करो। अगर तुम और भी ज्यादा प्रेम करते हो और फिर भी तुम्हें कष्ट मिलता है, तो तब तक प्रेम करते रहो जब तक कष्ट मिलना बंद न हो जाए।

5. एक मिनट की देरी से आने से बेहतर है तीन घंटे पहले आ जाना।

6. खाली बर्तन सबसे अधिक शोर करते हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

7. गरीबी और संतुष्टि संपन्नता है, बहुत संपन्नता।

8. दूसरों से मदद की उम्मीद ही हर बुराई की जड़ है।

9. अच्छाई की प्रचुरता बुराई में बदल जाती है।

10. जिस तरह तुम अपने विचारों में महान रहे हो, अपने कर्मों में भी महान बनो।

11. ईर्ष्या से सावधान रहें क्यूंकि ये वो दैत्य है जो उसी शरीर का तिरस्कार करता है जिस पर वो पलता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

12. महानता से बिलकुल ना डरें! कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हासिल करते हैं और कुछ लोगों में महानता समाहित होती है।