India-China talks: भारत-चीन के बीच 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता, जानें कितनी कामयाब रही सैन्‍य वार्ता

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की बैठक शुक्रवार को भारत की तरफ चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक स्थल पर आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए 12 जनवरी, 2022 को आयोजित हुई पिछले दौर की वार्ता को आगे बढ़ाया। शेष मुद्दों के जल्द से जल्द समाधान हेतु कार्य करने के लिए राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उनके बीच विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान हुआ।

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में बताया गया कि, दोनों पक्षों ने इस बात की फिर से पुष्टि की है कि इस तरह के प्रस्ताव से पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और सद्भाव समझौता बहाल करने में मदद मिलेगी तथा द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की सुविधा प्राप्त होगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को अंतरिम रूप से बनाए रखने पर भी सहमत हुए। वे जल्द से जल्द शेष मुद्दों के पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए सैन्य एवं राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत जारी रखने पर रजामंद हुए।