टिहरी: स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका अग्रणी

गजा।

Uttarakhand

नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयकोट में महिलाओं ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को पंचायत घर व आस पास स्थानों में सफाई करते हुए मनाया गया।

ग्राम पंचायत जयकोट की जागरूक महिला प्रधान प्रियंका चौहान ने ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक शाह तथा गांव की महिलाओं को साथ लेकर अपने पंचायत घर व उसके आस पास सफाई अभियान चलाया, भवन के बाहर व निकटवर्ती स्थान पर झाड़ियां काटी तथा सफाई व्यवस्था की।

Uttarakhand Uttarakhand

प्रधान प्रियंका चौहान ने कहा कि अपना कार्यालय स्वच्छ रखेंगे तथा ग्राम पंचायत में रास्ते साफ़ रखेंगे तो हमारा गांव, कस्बा , शहर भी स्वच्छ रहेगा, स्वच्छता से अनेक बीमारियां नहीं होने साथ हमारा पर्यावरण भी शुद्ध होगा, इसमें हर जन जन की भूमिका महत्वपूर्ण है , ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक शाह ने महिलाओं की भूमिका को जरुरी बताते हुए कहा कि महिलाएं घर,आंगन से लेकर कार्यालयों में अग्रणी भूमिका में रहती हैं स्वच्छता अभियान चलाने भी उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है, इस अवसर पर कमल सिंह नेगी, राहुल चौहान, पूनम, रीना, सुनीता, कृष्णा, सहित गांव जयकोट की सभी महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई।