रुला गया सबको हंसाने वाला: राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में निधन, हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से चल रहा था इलाज

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में एक्सरसाइज़ करते वक़्त दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे पिछले लगभग 40 दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

परिवार के साथ राजू की तस्वीर

Uttarakhand Uttarakhand
राजू पत्नी शिखा, बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ।
राजू पत्नी शिखा, बेटी अंतरा और बेटे आयुष्मान के साथ।

ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय हुआ था चेस्ट पेन

राजू ने 2014 में BJP जॉइन की थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वह दिल्ली के साउथ एक्स के कल्ट जिम में 10 अगस्त की सुबह वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते थे और वह फिट और फाइन थे। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे, उनके आगे कई शहरों में शोज भी लाइन अप थे।