लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा सेना में रणनीति के नए उप प्रमुख होंगे

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली

लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा सेना के नए उप प्रमुख (रणनीति) होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा 1 जुलाई 2021 को डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटजी) की नियुक्ति का प्रभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल एसके शर्मा ने लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह से इस नियुक्ति का कार्यभार संभाला, जो आज 30 जून  को सेवानिवृत्त हुए।

उप प्रमुख (रणनीति), भारतीय सेना के अभियानों और खुफिया निदेशालयों के कामकाज की देखरेख के लिए बनाई गई एक नई व्यवस्था है जो अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं के बीच भारतीय सेना के भीतर होने वाली सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक है। इस अहम नियुक्ति को संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एस के शर्मा मिलिट्री इंटेलिजेंस के महानिदेशक थे।

Uttarakhand Uttarakhand

लेफ्टिनेंट शर्मा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु के पूर्व छात्र हैं और और उन्हें दिसंबर 1983 में राजपूताना राइफल में कमीशन मिला। जनरल ऑफिसर विभिन्न संघर्षरत इलाकों में अलग अलग भूमिकाओं में रहे हैं और उन्होंने अनेक प्रकार की कमान, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल भूमिकाएं संभाली हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर में एक सक्रिय विद्रोह विरोधी वातावरण में एक इंफैंट्री बटालियन की कमान संभाली, नियंत्रण रेखा के साथ तैनात एक इंफैंट्री ब्रिगेड और उसके बाद पश्चिमी क्षेत्र में एक इंफैंट्री डिवीजन और एक कोर की कमान संभाली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

वह भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षक रह चुके हैं और लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनओएमआईएल) के साथ सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं।  पुणे विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में डॉक्टरेट की उपाधि भी पाई है।