मां के साथ मोदी: चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी ने छुए मां के पैर, साथ खाई खिचड़ी, गुजरात दौरे में मां हीराबेन से की मुलाकात

अहमदाबाद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार राज्‍यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान शुक्रवार की देर शाम समय निकालकर गांधीनगर में अपनी मां के घर मिलने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मां के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया और बाद में मां-बेटे ने साथ बैठकर खिचड़ी खाई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हैं।

दो साल बाद मां से मिलने पहुंचे घर

पीएम मोदी ने दो साल बाद अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में उन्होंने मां से मुलाकात की थी। बाद में वे अपनी व्यस्तता के चलते मां से नहीं मिल पाए। हालांकि वे प्रतिदिन सुबह मां से फोन पर बात करते हैं।