बड़ी खबर: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश

हिमशिखर खबर ब्यूरो

केदारनाथ:

केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुडचट्टी के पास एक हेलीकॉप्टर केश हुआ है। हेलीकॉप्टर में छह लोगों सवार बताये जा रहे है। हेलीकॉप्‍टर आरएम कंपनी का बताया जा रहा है।

वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो सकता है।

2013 में आपदा राहत बचाव के दौरान तीन हेलीकॉप्टर हुए थे क्रैश

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की ये पहली घटना नहीं है। साल 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान भी रेस्क्यू करते हुए वायु सेना के एमआइ-17 हेलीकॉप्टर समेत तीन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुुए थे। इन दुर्घटनाओं में 23 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।