‘उड़ता’ हिरण का यह वीडियो देखकर आँखे फटी की फटी रह जाएंगी!

हिमशिखर खबर ब्यूरो

जंगल की ओर सफर करते हुए कई हैरतंगैज नजारे देखने को मिलते रहते हैं। कुछ नजारे देखकर तो इंसान इतना हैरान हो जाता है कि उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। दरअसल कई बार ऐसे वाकये घट जाते हैं, जिनका अंदाजा लगाना भी मुमकिन नही है। दरअसल, हिरन को आपने छलांग लगाते तो देखा होगा? लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा हिरण का वीडियो छा गया है जिसकी हैरतअंगेज छलांग देखकर कुछ यूजर्स कह रहे हैं- ये हिरण तो ‘उड़’ रहा है! क्यों… यह तो आपको वीडियो देखकर आसानी से समझ आए जाएगा।

क्या है वीडियो में?

इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक हिरण तालाब की तरफ से दौड़कर कच्ची सड़क के पर आकर एक ऊंची व लंबी छलांग लगाता है। यह अद्भुत दृश्य वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। इस नजारे का स्लो-मोशन में देखकर ऐसा लगता है कि मानो हिरण हवा में तैर रहा हो! आप साफ देख सकते हैं कि हिरण एक छलांग में सड़क की दूसरी ओर लैंड करता है। यह अकल्पनीय छलांग देखकर लोग दंग रह गए।

यह वीडियो ट्विटर @WildLense_India ने 15 जनवरी को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा…और ऊंची और लंबी छलांग का गोल्ड मेडल जाता है…।  सोशल मीडिया पर भी इसे खूब शेयर किया जा रहा है।