बाघिन का सनातन रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, लोग बोले कि ये इंडिया में ही हो सकता है

  • यह तस्वीरें आईएफएस परवीन कासवान ने अपने ट्विटर पर शेयर की हैं।
  • बता दें कि कॉलर बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड था।
  • उसे ‘सुपर टाइग्रेस मॉम’ भी कहा जाता था।

भोपाल

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की फेमस बाघिन कॉलरवाली की शनिवार शाम वृद्धावस्था के कारण मौत हो गई। 17 साल की इस बाघिन ने अपने जीवनकाल में 29 शावकों को जन्म दी। जिसकी वजह से उसे “सुपरमॉम” का टैग दिया गया था। बाघिन, जो टी-15, पेंच की रानी के नाम से भी जानी जाती थी। उसने 2008 से 2018 के बीच 11 साल के दौरान 29 शावकों को जन्म दिया था। रविवार के दिन उसका अंतिम संस्कार किया गया। जी हां, टाइगर रिजर्व पार्क में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

आईएफएस परवीन कासवान ने आज इसकी तस्वीरें शेयर की

इसकी तस्वीरें आईएफएस परवीन कासवान ने अपने ट्विटर पर शेयर की। वो इसका कैप्शन लिखते हैं, पेंच की कॉलरवाली बाघिन का अंतिम संस्कार किया गया। आपको इंडिया के अलावा ऐसा कहां देखने को मिलेगा।

लोगों ने की सराहना

लोगों ने दी अंतिम विदाई

मैं चाहता हूं कि संस्कार हमारे बच्चे भी देखें