प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को चुनाव में जीत पर बधाई दी

Uttarakhand

नई दिल्ली

कनाडा में हुए चुनाव के बाद लिबरल पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जस्टिन ट्रूडो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बधाई। मैं भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग के लिए साथ मिलकर काम जारी रखने का इच्छुक हूं’’

Uttarakhand Uttarakhand