दुनिया भर में PM मोदी का जलवा बरकरार: बाइडन और सुनक टॉप 5 से बाहर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

देखिए सूची-

सर्वे की लिस्ट सूची के अनुसार, पीएम मोदी 78% की लोकप्रियता रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं जिन्हें 68% रेटिंग मिली है। लोकप्रियता सूची में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 58% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 50 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवां स्थान मिला है।