लीडर अप्रूवल रेटिंग: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, 13 वैश्विक नेताओं के अप्रूवल रेटिंग चार्ट में किया टॉप

हिमशिखर खबर ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी 77 फीसद अप्रूवल के साथ टॉप पर हैं।

अमेरिका में मौजूद ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट ने वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेटिंग सबसे अधिक है और वह 77 फीसद अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 18 मार्च को मॉर्निंग कंसल्टेंट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने अपना लेटेस्ट डेटा जारी किया। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 13 देशों के नेताओं में सबसे अधिक है। ये दिखाता है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी अधिक है।