गरमाएगा राजनीतिक माहौल: कल राजनाथ सिंह घनसाली, नरेंद्र नगर सहित कई विधानसभाओं में करेंगे जनसभा, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

देहरादून।

विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले बीजेपी उत्तराखंड के चुनावी समर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखण्ड दौरे पर आ रहे हैं. चुनाव के लिए प्रचार की अंतिम तिथि से एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गढ़वाल मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:10 बजे घनसाली विधानसभा, दोपहर 12:55 बजे कर्णप्रयाग और सांय 3:30 बजे नरेंद्रनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।