खास खबर : राजस्‍थान की शिवानी बनीं पहली महिला उत्खनन इंजीनियर

नई दिल्ली

Uttarakhand

देश के कोयला खनन उद्योग के इतिहास में एक नया अध्‍याय जुड़ गया है। राजस्‍थान की रहने वाली शिवानी मीणा सेंट्रल कोल्‍फील्‍ड्स लिमिटेड यानि सीसीएल की रजरप्पा परियोजना में आज एक उत्खनन इंजीनियर के रूप में शामिल हुई हैंं। दरअसल, शिवानी उत्खनन संवर्ग की पहली महिला इंजीनियर है, जो एक खुली खदान में काम कर रही हैं। उन्हें हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) का रखरखाव और मरम्मत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि रजरप्पा सीसीएल की महत्वपूर्ण परियोजना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/11WN6.jpeg

केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिवानी मीणा को प्रथम उत्खनन इंजीनियर बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इससे महिला पेशेवरों के लिए खनन क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने का मार्ग प्रशस्त होगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने भी शिवानी की इस उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की है।

Uttarakhand Uttarakhand

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/32GVE.jpeg

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शिवानी राजस्थान के भरतपुर की मूल निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी जोधपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। शिवानी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। बताती हैं कि यह उनके परिवार का अटूट समर्थन था जिसने उन्हें प्रेरित किया। वह आगे बताती हैं कि कोल इंडिया लिमिटेड में काम करना उनके वर्षों के कठिन परिश्रम का फल है और वे इस कंपनी में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहती है।