कल रामपुर पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष, नरेंद्र चंद से आवास पर करेंगे मुलाकात

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

जम्मू कश्मीर के पुंछ में 14 अक्टूबर को आतंकवादी हमले में शहीद हुए नरेंद्रनगर विधानसभा के रामपुर गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला और इसी क्षेत्र के विमाण गांव निवासी शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी के घर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं‌।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने यह जानकारी दी। दोपहर नेता प्रतिपक्ष चंबा पहुंच कर टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला के आवास पर उसका उनसे मुलाकात करेंगे। दोपहर 2 बजे नेता प्रतिपक्ष नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। नई टिहरी से नेता प्रतिपक्ष घनसाली होते हुए चमियाला पहुंच कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मकान लाल के घर पहुंचेंगे। कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैक से मकान लाल का आकस्मिक निधन हुआ था।