राहत : श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की बढ़ाई तिथि

Uttarakhand

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2021-23 बीएड प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि  8 नवंबर तक बढ़ा दी है। अब छात्र 8 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

विवि के कुलसचिव प्रो.मोहन सिंह पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्र हित में विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ाई है। दूर-दराज क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए थे। तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार विवि प्रशासन पर दवाब बनाए हुए थे। कुलपति डा पी.पी. ध्यानी के अनुमोदन के उपरांत ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है। बताया अब आठ नवंबर तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फार्म भर कर शुल्क जमा करा सकते है। 14 नवंबर को गढ़वाल मंडल के विभिन्न केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।