टिहरी का रण:उजपा में जारी है लोगों के शामिल होने का सिलसिला, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

नई टिहरी।

Uttarakhand

विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इसी क्रम में शुक्रवार को साबली गांव में सुमित बहुगुणा और नवीन बहुगुणा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने सभी को उजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी विक्रम कठैत ने बताया कि आज विकासखण्ड चंबा के साबली गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व में पहाड़ी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुमित बहुगुणा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन बहुगुणा और युवक मंगल दल के बृजेश बहुगुणा के नेतृत्व में दो सौ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने इन लोगों का स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई। सभी ने पार्टी प्रत्याशी दिनेश धनै को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर टिहरी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश धनै ने कहा कि इन सब के शामिल होने से पार्टी को धरातल पर मजबूती मिलेगी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महेश ममगांई, योगेश कोठारी, आदित्यदेव थपलियाल, नीरज कोठारी, भीमदत्त बहुगुणा, अमित बहुगुणा, जितेंद्र बहुगुणा, राहुल बहुगुणा, कैलाश कोठारी, सुन्दर लाल बहुगुणा, रोशन बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, सुरेश पयाल, आशा बहुगुणा, अनिता देवी, बसंती उनियाल, रीता देवी, बीना भट्ट, गुड्डी देवी सहित दर्जनों लोग थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, बलवीर पुंडीर, अनंतराम बहुगुणा, दिनेश उनियाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।