दुखद: आमसेरा के पास रपटी स्कूटी, पिता और बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

नई टिहरी। 

Uttarakhand

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर आमसेरा के निकट स्कूटी रपटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। जिससे उनके घर में मातम पसर गया है।

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आमसेरा के पास एक स्कूटी रपट गई। हादसे में स्‍कूटी सवार पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई।

Uttarakhand Uttarakhand

मृतकों में रमेश दत्त कोठारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी- ग्राम हड़म, थाना चम्बा तथा विकास कोठारी पुत्र रमेश दत्त कोठारी, उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। दोनों आज सुबह गांव से हरिद्वार के लिये निकले थे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पुलिस ने बताया कि स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने के कारण स्कूटी सड़क पर रपट गई। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।