टिहरी: नदी के तेज बहाव में बही युवती, मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। घनसाली के धर्मगंगा नदी में पानी भरने के दौरान एक युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। उसका शव एक किलोमीटर मीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा मिला।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मंगलवार अपराह्न दो बजे के लगभग रग्स्या गांव निवासी कृपा लाल की बेटी मोहिता (20) घर से कुछ दूरी पर स्थित धर्मगंगा नदी में पानी भरने गई थी। इसी दौरान पांव फिसलने से युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान युवती का शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर धर्मगंगा नदी से बरामद किया गया।