विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण शुरू, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पहले गढ़वाली फिर हिंदी में ली शपथ

देहरादून। 

उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि, बाद में किशोर ने एक बार फिर हिंदी में शपथ ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं।