प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को ‘जन्माष्टमी’ के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली

Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

‘‘आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

जय श्रीकृष्ण!’’

 

Uttarakhand Uttarakhand

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्र को अपनी शुभकामनाएं दी हैं-

“जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मैं अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में पूज्य हैं, के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। श्रीमद् भगवद् गीता में भगवान कृष्ण द्वारा विस्तार से परिणामों से निस्पृह निष्काम भाव से आस्थापूर्वक कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा रहा है।

इस पावन दिवस पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जन्माष्टमी को प्राय: पूरे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया जाता है, इस वर्ष वैश्विक महामारी को देखते हुए, हम इस त्यौहार को पारंपरिक श्रद्धा और सादगी से मनाते हुए कोविड संबंधी हर सावधानी का कड़ाई से पालन करें।  जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।”