पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया सेल्फ आइसोलेट

देहरादून

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं. ट्वीट कर तीरथ सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी. कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि, कल शाम से तेज बुखार होने पर आज मैंने अपना कोविड जाँच करवायी जो पॉजिटिव आयी है कल शाम से ही मैंने मिलना जुलना बन्द कर दिया था, फिर भी मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं, मैं आइसोलेट हूँ।