मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए मतदाता बनना जरूरीः वृक्षमित्र डा. सोनी

टिहरी:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सकलाना पट्टी के मरोड़ा में ग्रामीणों ने पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में व पूर्व प्रधान जुप्पल सिंह सेन्द्र के अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया और 18 साल के युवाओं व जिनका नाम मतदाता सूची में नही हैं उन्हें मतदाता बनाने की प्रतिज्ञा ली।

Uttarakhand

पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा संविधान में हर व्यक्ति को अधिकार दिये है जिसमें मतदाता का अधिकार भी है मजबूत लोकतंत्र को बनाने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी हैं ताकि अपने मताधिकार का प्रयोग हो सके और मजबूत लोकतंत्र बन सके। कहा अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशान ही नही हैं बल्कि आपकी शान हैं देश की पहचान हैं और लोकतंत्र की जान हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बीएलओ केन्द्र सिंह नेगी ने कहा घर-घर जाकर लोगो को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए प्रयासरत हूं ताकि अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सके। मतदाता प्रतिज्ञा में प्रधान नीलम देवी, अध्यापिका नूतन चमोली, स्वारी देवी, अनिता, अनिषा, उत्तम सिंह, उदय सिंह, हीरा सिंह, सोबन सिंह, पृथ्वी मिस्त्री, राजेन्द्र मिस्त्री, योगेश आदि थे।