आज का पंचांग: 20 मई, आज सोम प्रदोष व्रत

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 7 गते और सोम प्रदोष व्रत है।

सनातन धर्म में हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और उनकी कृपा से तमाम मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। अलग-अलग वार को पड़ने वाले प्रदोष की महिमा अलग होती है। सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है। भगवान शिव का वार होने के कारण ये प्रदोष व्रत बहुत प्रभावशाली हो जाता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोम प्रदोष व्रत सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है। संतान सुख, शीघ्र विवाह और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सोम प्रदोष व्रत किया जाता है। पुराणों में वर्णन मिलता है कि प्रदोष व्रत करने से गौ दान जितना फल प्राप्त होता है।

आज का पंचांग

Uttarakhand Uttarakhand

सोमवार, मई 20, 2024
सूर्योदय: 05:28 ए एम
सूर्यास्त: 07:08 पी एम
तिथि: द्वादशी – 03:58 पी एम तक
नक्षत्र: चित्रा – पूर्ण रात्रि तक
योग: सिद्धि – 12:11 पी एम तक
करण: बालव – 03:58 पी एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 04:52 ए एम, मई 21 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: कन्या – 04:34 पी एम तक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

ज़िंदगी की कसौटी से हर रिश्ता गुज़र गया,कुछ निकले खरे सोने के, कुछ का पानी उतर गया। इस भाग दौड़ भरी दुनिया में बहुत तेज़ हो गए हैं लोग।