आज का पंचांग : सफलता की मिठास

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़.

आज प्रतिपदा तिथि 09:30 PM तक उपरांत द्वितीया. नक्षत्र श्रवण 05:43 PM तक उपरांत धनिष्ठा. आयुष्मान योग 12:04 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग. करण बालव 08:51 AM तक, बाद कौलव 09:30 PM तक, बाद तैतिल. आज राहु काल का समय 02:11 PM – 03:49 PM है. आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा.

आज का विचार

हक़ीक़त रूबरू हो तो अदाकारी नही चलती है, ठीक उसी प्रकार ईश्वर के सामने मक्कारो की मक्कारी नही चलती है.!

आज का भगवद् चिंतन
सफलता की मिठास

संघर्ष की कड़वाहट ही किसी जीवन में सफलता की मिठास को सुनिश्चित करती है। जिस जीवन में संघर्ष नहीं होगा उस जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति रुपी मधुर फलों की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। संघर्ष वो वृक्ष है, जिसकी जडें कड़वी अवश्य होती हैं, लेकिन उसके फल बड़े ही मधुर होते हैं। जिस जीवन में आज जितनी मधुरता है, उस जीवन में कभी उतना ही संघर्ष भी रहा होगा।

प्रायः हम लोग मधुर फल तो चाहते हैं, लेकिन संघर्ष रूपी कड़वाहट का स्वाद नहीं लेना चाहते हैं। हम ये भूल जाते हैं, कि जीवन की मधुरता की जड़ तो संघर्ष ही है। जो इस कड़वाहट से बचने का प्रयास करते हैं, वो जीवन की मधुरता से भी वंचित रह जाते हैं। जिसके जीवन का संघर्ष जितना बड़ा होगा उसके जीवन में उतनी सुख और सफलता की मिठास होगी। पहले संघर्ष की कड़वाहट और फिर सफलता की मिठास, यही तो जीवन का नियम है।