दुखद: तीर्थयात्रियों की बस गंगनानी के पास खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों की बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश/दून अस्पताल दून में रेफर किया गया है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को रात्रि करीब 9 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री वाहन UK 06 PA 1218(बस) गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की ओर आते समय स्थान गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व व अन्य आपदा मोचन दलों द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुये घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। यात्री बस में वाहन चालक व परिचालक सहित कुल 29 लोग(12 महिला, 15 पुरुष व 2 बालिका) सवार थे। दुर्घटना में 14 लोग सामान्य घायल, 12 गम्भीर घायल तथा 3 महिला तीर्थंयात्रियों की मृत्यु हुयी है। 1 तीर्थयात्री (महिला) की घटना स्थल पर मृत्यु हुई है,जबकि 2 को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। घायलों को उपचार हेतु प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी में लाकर प्राथामिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में लाया गया है। जिला चिकित्सालय में कुल 12 गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश/ दून अस्पताल दून में रेफर किया गया है। मृतक के शवों को जिला चिकित्सालय मॉर्चरी में रखा गया है। पंचायतनामा / पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही की जा रही है।