कोरोना वायरस :केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, संपर्क में आने वालों से किया जांच कराने का अनुरोध

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर में ही क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी लोगों से खुद को अलग करने और जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं।’