Uttarakhand Election: भाजपा ने प्रचार में झोंके स्टार प्रचारक, टिहरी जनपद में गरजेंगे सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई टिहरी

बीजेपी ने उत्तराखंड में अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों के  कार्यक्रम तय कर दिए हैं। आज 11 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह घनसाली और नरेन्द्र नगर विधान सभा में वहीं, 12 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नई टिहरी और गृह मंत्री अमित शाह धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर राजनीतिक माहौल गरमाएंगे।