उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

देहरादून

उत्‍तराखंड चुनाव के नतीजों की भविष्‍यवाणी करते एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल राज्‍य में बीजेपी की सत्‍ता में वापसी का अनुमान लगा रहे हैं। सूबे की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। 7 मार्च को उत्‍तर प्रदेश में आखिरी चरण की वोटिंग खत्‍म होने के बाद उत्‍तराखंड, यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल आ गए। यहां बीजेपी सरकार बचाने में सफल रहेगी या कांग्रेस को सत्‍ता में आने का मौका मिलेगा या फिर आम आदमी पार्टी कोई उलटफेर करके दिखाएगी? BJP का चेहरा सीएम पुष्‍कर सिंह धामी  हैं तो पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के अगुवा हैं। AAP ने अजय कोठियाल को राज्‍य में नेतृत्‍व सौंपा है। उत्‍तराखंड चुनाव का नतीजा क्‍या होगा, इसका पता तो 10 मार्च 2022 को ही चलेगा। उसी दिन मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग पांचों राज्‍यों के चुनाव नतीजे (Assembly Election 2022 Result) घोषित करेगा।

आज तक एक्सिस माई इंडिया सर्वे : उत्‍तराखंड में बन रही भाजपा की सरकार

आज तक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं।

भाजपा 36 से 46

कांग्रेस 20 से 30

बीएसपी 02 से 04

अन्‍य 02 से 05

जी डिजाइनबाक्स के मुताबिक उत्‍तराखंड में कांग्रेस को मिल रही 35 से 40 सीट

जी न्यूज-डिजाइन बॉक्स्ड के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी को 26 -30 सीट मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 35 -40 सीटें मिल सकती है। बहुजन समाज पार्टी को 2-3 और अन्य के हिस्से 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार उत्तराखंड के चुनाव में आम आदमी पार्टी का खाता खुलने की संभावना न के बराबर है। यानी आम आदमी पार्टी (AAP) को उत्तराखंड में कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है।

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के एग्जिट पोल में उत्‍तराखंड में खिला कमल

न्‍यूज 24 चाणक्‍या के सर्वे के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

भाजपा को 43 सीटें

कांग्रेस को 24 सीटें

अन्‍य को तीन सीटें

टाइम्स नाउ नवभारत : उत्‍तराखंड में बन रही है भाजपा की सरकार

भाजपा को 37 सीटें

कांग्रेस को 31 सीटें

आप को 1 सीटें

अन्‍य को 1 सीटें

एबीपी सी वोटर : कांग्रेस को मिल रही है 32 से 38 सीट

एबीपी सी वोटर के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

कांग्रेस को 32 से 38 सीट

भाजपा को 26 से 32 सीट

आप को 00 से 02 सीट

अन्‍य को 3 से 7 सीट