‘उत्तराखंड’ में किसके सिर सजेगा ताज: नतीजों से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने पूजा कर देवता से मांगा जीत का आशीर्वाद

हिमशिखर खबर ब्यूरो

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होने वाली है। उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है।

नतीजों से पहले हरीश रावत ने की पूजा

नतीजों से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने पूजा-अर्चना की है। बताते चलें कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है, हर किसी की नज़र अब नतीजों पर है।

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मतगणना से पहले सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे। उन्होंने शिवलिंग पर महाभिषेक कर कांग्रेस की सत्ता में वापसी की प्रार्थना की।
उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मतगणना से पहले सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाभिषेक कर कांग्रेस की सत्ता में वापसी की प्रार्थना की।

उत्तराखंड में भाजपा के सामने सत्ता रिपीट नहीं होने का मिथक

गंगा-यमुना की पावन लहरों से सजी देवभूमि उत्तराखंड में पिछली बार भाजपा ने कांग्रेस को हराकर सत्ता छीनी थी, लेकिन राज्य में आज तक कोई भी सत्ताधारी पार्टी अपनी सरकार बरकरार नहीं रख पाई है। 2002 में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2007 में भाजपा ने सिंहासन कब्जाया। इसके बाद 2012 में फिर कांग्रेस वापस लौटी, लेकिन 2017 में मोदी लहर पर सवार होकर भाजपा ने रिकॉर्ड 57 सीट के साथ सरकार गठित की। अब रिजल्ट बताएंगे कि भाजपा इस मिथक को तोड़ पाएगी या नहीं।

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर