क्या आज होगा चुनावों की तरीखों का ऐलान! चुनाव आयोग की बड़ी बैठक आज

नई दिल्ली

Uttarakhand

5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग बैठक करेगा। इसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। पांच राज्यों के चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

देश के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में चुनाव आयोग किसी भी समय चुनावी तारीखों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग आज या फिर आने वाले कुछ दिनों के भीतर चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी चुनावी राज्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद तारीखें करीब-करीब फाइनल कर ली हैं और वह जल्द ही इसकी घोषणा भी कर सकता है।