नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे शपथ

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया।

Uttarakhand

नायब सिंह सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंच रहे हैं। शाम 5 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई।