उत्तराखंड : चकराता सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

देहरादून

Uttarakhand

देहरादून के चकराता इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है जबकि दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

रविवार सुबह चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन सवार बायला निवासी पांच साल का बच्चा व पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण समेत दो लोग गंभीर घायल है। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर विकट खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला।

Uttarakhand Uttarakhand

स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए। बायला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह चौहान ने कहा हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा(18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू(35) पुत्र नामालूम निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र नामालूम निवासी सिरमौर हिमाचल समेत तेरह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घायलों में स्थानीय निवासी दो लोग शामिल हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।